Wednesday, 24 July 2019

चंद्रयान-2: चांद पर लहराया भारत का परचम



   चंद्रयान-2: चांद पर लहराया भारत का परचम



भारत का मिशन चंद्रयान-2 इसरो का बाहुवली है.परमशक्ती शाली रॉकेट जिस पर सवार होकर चंद्रयान-2 अपने मिशन पर निकला चुका है. भारत में चद्रयान-2 का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई 2019 को दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर हुआ है और इसे चांद तक पहुंचने में 54 दिन लगेगे और इसके साथ ही अतंरिक्ष से जुड़े कई रिकार्ड हिन्दुस्तान के नाम दर्ज हो गए है. भारत के लिए ये वो लम्हा है जो सभी भारतीय के लिए बहुत ही गर्व की बात है.जी हां जो अमेरिका और चीन ने भी न कर सका वो भारत ने करके दिखाया है.




भारत ने आज दुनिया के सामने एक बार फिर एक लम्बी लाइन खींच दी है… जी हां एक बड़ी उपलब्धी साथ इसरो ने सारी दुनिया के सामने चंद्रयान-2 को लॉन्च कर दिया है. इससे भारत चाँद पर फतह करने वाला चौथा देश बन गया है.

आपको बता दें कि भारत का अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 पूरी तरह से स्वदेशी है... चंद्रयान-2 को तीन चरण में बांटा गया है. पहला ऑर्बिटर है, जो चांद की कक्षा में चक्कर लगाएगा. दूसरा हिस्सा लैंडर है जिसका नाम विक्रम है, ये चांद की सतह पर उतरेगा और तीसरा हिस्सा प्रज्ञान है,जो कि रोवर है, ये चांद की सतह पर घूमेगा और जानकारी एकत्रित करेगा.
चंद्रयान-2 करीब 3 लाख 84 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद चंद्रमा पर उतरेगा. इसे चंद्रमा पर उतरने में करीब 54 दिन लगेंगे. यह चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरेगा. इस चंद्रयान-2 के उतरने के बाद वैज्ञानिकों को चांद के कई रहस्यों के बारे में जानकारी मिलेगी.

मिशन चंद्रयान-2 का मुख्य उद्देश्य




इस मिशन के मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर पानी की मात्रा का अनुमान लगाना, उसके जमीन, उसमें मौजूद खनिजों एवं रसायनों तथा उनके वितरण का अध्ययन करना, उसकी भूकंपीय गतिविधियों का अध्ययन, और चंद्रमा के बाहरी वातावरण की ताप-भौतिकी गुणों का विश्लेषण करना है.इस मिशन में तरह-तरह के कैमरा,रडार,स्पेक्ट्रोमीटर,प्रोब और सिस्मोमीटर भेजे गए हैं. इससे पहले भारत ने चंद्रमा पर अपने पहले मिशन चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर 2008 को भेजा था.जो 30 अगस्त 2009 तक सक्रिय रहा था. चंद्रयान-1 ने चंद्रमा की सतह के विस्तृत नक्शे और चांद पर पानी की मौजूदगी की पुष्टि की थी.


भारत ने अंतरिक्ष में ऐसी छलांग लगाई है कि दुनिया देखती रह गई है. भारत को मिशन चंद्रयान-2 सफल करने में 11 साल की मेहनत लगी है. इस मिशन के लांच होते ही इसरो को सोशल मीडिया पर ढ़ेर सारी शुभकामनाओं की कतार लग गई. भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, हर किसी ने शुभकामना दी है. इसी शुभकामनाओं के साथ टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी चंद्रयान-2 को लेकर ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान और अन्य मुस्लिम देशों को ट्रोल किया है.

हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया है- कुछ देशों के झंडों पर चांद है तो दूसरी तरफ कुछ देश चांद पर अपना झंडा फहरा रहे हैं. भज्जी ने जो ट्वीट किया है उसमें दूसरी लाइन में अमेरिका, भारत, चीन और रूस के मिनिएचर झंडे हैं.
इसके साथ ही इसरो ने चंद्रयान-2 का सफलता पूर्वक उड़ान भर करके चांद पर अपने भारत का परचम लहराया है. ये हम सभी भारतवासियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है.

No comments:

Post a Comment