Tuesday, 6 April 2021

अमृत है घड़े का पानी! मिट्टी के घड़े, फायदे है बड़े!!

हिन्दू मान्यताओं में मिट्टी के घड़े को बहुत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।  भारतीय परंपरा की शुरुआत से ही घड़े का पानी काफी शुद्ध माना गया है। यह मन को शीतलताप्रदान कर तन को गर्मी से बचाता है। लू के मौसम में घड़े का पानी आत्मिक संतुष्टि प्रदान करता है। 

आजकल भले ही घड़े के स्थान पर लोगों ने फ्रिज या फिल्टर का पानी पीना शुरू कर दिया है।  लेकिन वास्तुशास्त्र के अंतर्गत भी मिट्टी के घड़े को काफी अहम स्थान दिया गया है। यह ना सिर्फ आपकी प्यास बुझाने के काम आता है बल्कि आपके जीवन की खुशियों को भी कई गुणा बढ़ा देता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी से भरे मिट्टी के घड़े या मटके को रखने के लिये उत्तर दिशा को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इससे आपको उत्तर दिशा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

• आज भी गांवों के लोग अपने घर में मिट्टी की सुराही अवश्य       रखते हैं। 

• माना जाता है घर में पानी से भरी सुराही रखने से कभी धन      की कमी नहीं होती। 

• घर में मिट्टी की छोटी-छोटी मटकियां रखना भी वास्तुशास्त्र के    अंतर्गत एक अच्छा उपाय है। ऐसा करने से रिश्तों की गर्माहट   और आपसी प्रेम बना रहता है।

• अगर आपके घर में कोई व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है या     गहरी चिंता, तनाव का सामना कर रहा है तो उसे नियमित        रूप से घर में मिट्टी के घड़े से पानी देने के लिए कहें। उन्हें         अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा।

कई वैज्ञानिक अध्ययन में इस बात का दावा भी किया जा चुका है कि मिट्टी के घड़े या फिर मिट्टी से बने हुए बर्तन में स्टोर किए गए पानी को पीने से पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। गर्मी में मटके का पानी जितना ठंडा और सुकूनदायक लगता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी होता है। 

• इसका तापमान सामान्य से थोड़ा ही कम होता है जो ठंडक तो देता ही है, पाचन की क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।

• मटके का पानी पीने से कैंसर की बीमारी का खतरा बहुत कम हो जाता है। घड़े का पानी गले से संबंधी बीमारियों से बचा कर रखता है।

•  मटके का पानी पीना से पीएच संतुलन सही होता है।जो शरीर को किसी भी तरह की हानि से बचाते हैं और संतुलन बिगडऩे नहीं देते।

• मटके का पानी प्राकृतिक तौर पर ठंडा होता है, जबकि फ्रिज का पानी इलेक्ट्रिसिटी की मदद से। बल्कि एक बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें बिजली की बचत भी होती है। 

• अगर आप दमा के रोगी हैं, तो भी मटके का पानी पिएं। लकवा पेशेंट्स को भी मटके का पानी नियमित तरीके से गर्मी में पीना चाहिए।

अगर हमारे लेख आपको पसंद आ रहे है तो Comment Box पर जाकर Comment करें...और share करें..ताकि आपके फायदे के लिए और भी लेख लिख सके...

Ankita Mishra

No comments:

Post a Comment